Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
HomeUncategorizedमानसून ने पकड़ी रफ्तार! दिल्ली, मुंबई, यूपी-बिहार में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट,...

मानसून ने पकड़ी रफ्तार! दिल्ली, मुंबई, यूपी-बिहार में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD जारी किया अपडेट

नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मुंबई, पंजाब-हरियाणा और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के लिए ताजा मौसम अपडेट जारी किया है।IMD का पूर्वानुमानमौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र (मुंबई सहित) के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

आगामी सप्ताह के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मेघालय के कुछ स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक अत्यधिक भारी बारिश दर्ज किए जाने की आशंका जताई गई है।
गर्मी से राहत नहीं
विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक लू चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।
राज्यों में मौसम का हाल

  • दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा।
  • मुंबई और महाराष्ट्र में मानसून की आगे बढ़त के साथ तेज बारिश संभव।
  • पंजाब-हरियाणा और तमिलनाडु में भी सतर्क रहने की सलाह।

जनजीवन पर असर को कम करने के लिए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम अपडेट की नियमित जांच करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन