भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद अहम है। दिल्ली में होने वाली शीर्ष नेतृत्व की बैठक में संगठन की सेहत, रणनीति और सरकार के खिलाफ संघर्ष की दिशा तय होगी।
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक होगी। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे।
प्रदेश से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, दिग्विजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम और डॉ. विक्रांत भूरिया भी शामिल होंगे।
बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन के कामकाज की रिपोर्ट लेगा और जिला स्तर तक पार्टी की मजबूती पर फीडबैक देगा। साथ ही मनरेगा, एसआईआर और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक कुछ जिलों में संगठनात्मक बदलाव और जिम्मेदारियों में फेरबदल पर भी चर्चा संभव है।
कांग्रेस इसे 2026 के चुनावी रण की तैयारी का अहम पड़ाव मान रही है।
दिल्ली दरबार में एमपी कांग्रेस, संगठन और मुद्दों की होगी बड़ी परीक्षा


