मुंबई में दिनदहाड़े मर्डर: 19 साल की शिफा की गोली मारकर हत्या, लव ट्रायंगल बना वजह

शेयर करे

मुंबई। मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। जिसमें 19 वर्षीय शिफा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फुरकानिया इलाके में हुई इस शूटिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

कैसे हुई वारदात

जानकारी अनुसार, 10 फरवरी की दोपहर अचानक गोली चलने की आवाज से लोग सहम गए। शिफा को बेहद करीब से गोली मारी गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस दिनदहाड़े हुए मर्डर ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

12   घंटे में केस सॉल्व

इस घटना के बाद शिवाजी नगर पुलिस ने बिना समय गंवाए जांच शुरू की और CCTV फुटेज खंगाले गए। साथ ही तकनीकी सर्विलांस की मदद ली गई और मुखबिरों से इनपुट जुटाए गए। सिर्फ 12 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक 25 वर्षीय महिला और उसके 23 वर्षीय साथी को गिरफ्तार कर लिया।

 लव ट्रायंगल बना मौत की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि यह मामला एक लव ट्रायंगल से जुड़ा है। जिसमें आरोपी महिला को शक था कि शिफा उसके बॉयफ्रेंड के करीब आ रही है। इसी जलन और रिश्तों में चल रहे विवाद ने खौफनाक साजिश का रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने मिलकर पूरी प्लानिंग की और फिर इस वारदात को अंजाम दिया।

कई धाराओं में मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या में इस्तेमाल हथियार कहां से आया। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि रिश्तों में बढ़ती कटुता और अविश्वास किस तरह खतरनाक अंजाम तक पहुंच सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *