Saturday, October 31, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराष्ट्रीय एकता दिवस पर गुलाबगंज में दौड़ी एकता की दौड़, 20 प्रतिभागी...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुलाबगंज में दौड़ी एकता की दौड़, 20 प्रतिभागी सम्मानित

गुलाबगंज: देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुलाबगंज में राष्ट्रीय एकता का संदेश गूंजा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार 31 अक्टूबर को विद्यालय में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने एकता और अखंडता के नारों के साथ दौड़ लगाई।

युवाओं में देशभक्ति और भाईचारे का संदेश

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना जगाना और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान से प्रेरणा लेना था। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।

सैकड़ों छात्रों ने लिया हिस्सा, थाना प्रभारी रहे मौजूद

मैराथन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मीना अहिरवार, समस्त शिक्षक स्टाफ और गुलाबगंज थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी मौजूद रहे। दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें: कूनो नेशनल पार्क के चीते की संदिग्ध मौत पर बड़ी कार्रवाई, 6 वनकर्मी निलंबित, 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

20 विजेताओं को किया सम्मानित

दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र और 10 छात्राओं सहित कुल 20 विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को देश की एकता बनाए रखने और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन