Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनेहरू ने पुरातन भारत को आधुनिक बनायाःकेप्टन प्रवीण डाबर

नेहरू ने पुरातन भारत को आधुनिक बनायाःकेप्टन प्रवीण डाबर

इंसानियत धर्म का मूल आधार,कांग्रेस इंसानियत की पक्षधर-दिग्विजयसिंह

भोपाल: मप्र विचार विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष केप्टन प्रवीण डाबर ने भाजपा के अफवाह तंत्र पर तीखे प्रहार किये। आयोजन कांग्रेस मुख्यालय भोपाल में संपन्न हुआ। इस बैठक में डावर ने कहा कि प्रभु राम करोड़ों भारतीयों की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्य के प्रतीक हैं। हाल ही में चढ़ावा चोरी की घटना से पूरा देश स्तब्ध है। जिसमें आरएसएस/बीएचपी/ बीजेपी के लोगों की संलिप्तता सरेआम देखी गई है।

राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए जा रहे करोड़ों रुपये के चंदे के प्रबंधन को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। मोदी सरकार एवं योगी सरकार इस पूरे प्रकरण में मिलीभगत की दोषी हैं।

डबल इंजन की सरकारें आज तक ऐसी कोई स्वतंत्र, पारदर्शी एवं उत्तरदायी टीम की नियुक्ति नहीं कर पाई हैं, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं द्वारा दान में दिए जा रहे करोड़ों रुपये के चंदे का सुरक्षित, निष्पक्ष एवं जवाबदेह प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

संघ और भाजपा मंदिरों को धार्मिक लोगों को निकालकर संघ प्रचारकों को सौपना चाहती है-दिग्विजयसिंह

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि धर्म का मूल आधार इंसानियत है ।हमारे शास्त्र मानवता के पक्षधर हैं।कांग्रेस इंसानियत और नागरिकता में विश्वास करती है देश का हर नागरिक कांग्रेस के लिये बराबर है। वह भेदभाव नहीं मानंती।कांग्रेस ऐसी धार्मिक पार्टी है जो सभी धर्मों का आदर करती है।दिग्विजय ने कहा कि भाजपा मंदिरो में संतो साधुओं को दरकिनार कर उसमें प्रचारकों की घुसपैठ करा रही है।

सिंह ने कहा कि आज मूल निवासियों को आदिवासी को वनवासी बनाने का काम हो रहा है उन्होंने मंदिरों में शंकराचार्यों की भूमिका सुनिश्चित करने की मांग की।

श्री डाबर ने कहा कि मंदिर के लिए नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया ही विभाजन कारी है जो कहती है केवल ‘राम भक्त’ हो सकता है, तो फिर वह ‘शिवभक्त’ क्यों नहीं हो सकता या ‘देवी भक्त’ क्यों नहीं हो सकता? आखिर भगवान को अलग-अलग खाँचों में बाँटने का प्रयास क्यों किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने देश की संप्रभुता की कीमत पर हो सकने वाले समझौतों से सतर्क रहने की अपील की गुप्ता ने कहा सरकार को बताना चाहिए कि संघ के नेता पाकिस्तान के साथ किस हैसियत से कथित गुपचुप बैठकें कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सैकड़ों बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन