Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsयूपी सरकार का प्रतिनिधिमंडल 19 अक्टूबर को करेगा जापान का आधिकारिक दौरा

यूपी सरकार का प्रतिनिधिमंडल 19 अक्टूबर को करेगा जापान का आधिकारिक दौरा

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ाने की कोशिशों के तहत राज्य सरकार का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जापान के दौरे पर जाएगा। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 19 अक्टूबर को जापान रवाना होगा। प्रतिनिधिमंडल जापान के यामानाशी प्रांत में चार दिन रहेगा।

दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार का फोकस जापान के साथ निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने पर रहेगा। प्रतिनिधिमंडल जापानी पक्ष के साथ संभावित निवेश और सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेगा।

विदेशी निवेश को आकर्षित करने की कवायद

राज्य सरकार विदेशी निवेश को आकर्षित करने और प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जापान दौरे को भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

दौरे के दौरान ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रॉनिक्स और वैश्विक क्षमता केंद्र यानी जीसीसी के क्षेत्र में निवेश को लेकर विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ करार किए जाएंगे।

सीएम योगी पहले भी कर चुके हैं जापान की यात्रा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 से 26 फरवरी तक सिंगापुर और जापान की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने जापान के यामानाशी प्रांत के 200 निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया था।

मुख्यमंत्री की यात्रा से पहले जनवरी में जापानी निवेशकों का एक दल उत्तर प्रदेश आया था। इसके बाद जापानी निवेशकों के दो दल राज्य का दौरा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर सौरभ भारद्वाज का दावा, 10 अक्टूबर से पहले छोड़ेंगे पद

प्रतिनिधिमंडल में कई विभागों के अधिकारी शामिल होंगे

जापान जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण यानी यूपीनेडा, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और इन्वेस्ट यूपी के अधिकारी शामिल होंगे।

कनाडेविया कंपनी के साथ आईआईटी कानपुर और बीएचयू में स्थापित किए जा रहे ग्रीन हाइड्रोजन के एक्सीलेंस सेंटरों के लिए तकनीकी सहयोग देने को लेकर पहले ही एमओयू हो चुका है। अब प्रस्तावित दौरे के दौरान निवेश से जुड़े अन्य अवसरों पर जापानी कंपनियों के साथ बातचीत की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन