सोलन में आसमानी बिजली गिरने से 55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

शेयर करे

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन के सबाथू मार्ग पर देवठी के समीप रविवार सुबह आसमानी बिजली गिरी। बिजली गिरने से पहाड़ में मौजूद 55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई,  जबकि कई घायल भी हो गई।

जानकारी अनुसार घटना के समय तीन भेड़ पालक बुद्धि सिंह, कुलदीप नेगी और विनोद नेगी मौजूद थे। घटना की जानकारी देते हुए भेड़ पालकों ने बताया कि- आसमानी बिजली रविवार सुबह करीब पौने चार बजे गिरी। पहले आसमान से बूंदा बांदी शुरू हुई फिर बाद में अचानक आसमानी बिजली गिर गई। जिसमें वे बाल बाल बचे है।

इस घटना में किन्नौर भाबा के विशाल नेगी, विनय सिंह,  कृष्ण भगत, एवं विनोद कुमार चौरा की भेड़-बकरियां मारी गई। इन भेड़ पालको की कुल 650 भेड़-बकरियां थी, जिनमें से 55 से अधिक भेड़-बकरियां मारी गई। भेड़ पालको ने इस घटना को लेकर सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बता दें भेड़ पालक किन्नौर के रहने वाले है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *