Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपैरा एथलीट नीरज यादव का निधन, एशियाई खेलों में देश को दिलाए...

पैरा एथलीट नीरज यादव का निधन, एशियाई खेलों में देश को दिलाए थे तीन स्वर्ण पदक

नई दिल्ली: जिसने हारना नहीं सीखा था,वो जिंदगी से हार गया 3 बार एशिया जीतने वाला भारत का पैरा हीरो अब नहीं रहा, कहते हैं पैरा एथलीट कभी हार नहीं मानते। शरीर साथ न दे तो हौसले से लड़ते हैं। लेकिन आज उसी हौसले की एक कहानी खत्म हो गई। एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 गोल्ड मेडल जीतने वाले स्टार पैरा एथलीट नीरज यादव ने 42 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली।

उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आपनी जान दी है। जिस खिलाड़ी ने ट्रैक पर व्हीलचेयर से लेकर थ्रो तक में देश को गर्व कराया, उसकी जिंदगी की रेस इतनी खामोशी से खत्म हो जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था।

भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच एस. सत्यनारायण ने नीरज यादव के निधन की पुष्टि की है। उनका पोस्टमार्टम दिल्ली के एक अस्पताल में किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।

बचपन में पोलियो हुआ, फिर भी नहीं मानी हार

नीरज यादव का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी रहा है। महज सात साल की उम्र में वह पोलियो से प्रभावित हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने खेलों में आगे बढ़ने का सपना नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत व्हीलचेयर टेनिस से की थी। बाद में पैरा एथलेटिक्स में कदम रखा और अपनी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।

नीरज एफ55 वर्ग में हिस्सा लेते थे। इस वर्ग में शारीरिक अक्षमता वाले खिलाड़ी बैठकर भाला फेंक, चक्का फेंक और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।

एशियाई पैरा खेलों में जीते तीन गोल्ड मेडल

नीरज यादव ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए कई शानदार प्रदर्शन किए। साल 2018 में जकार्ता में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

इसके बाद 2023 में चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में उन्होंने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। यहां नीरज ने भाला फेंक और चक्का फेंक दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त किया।

डोपिंग प्रतिबंध के कारण प्रतियोगिता से रहे बाहर

नीरज यादव इस महीने की शुरुआत में आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। जानकारी के अनुसार, वह डोपिंग प्रतिबंध के कारण प्रतियोगिता से बाहर थे।

बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाने के बाद वह तनाव में थे। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी मौत का संबंध इसी घटना से था।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा उपचुनाव: BJP ने हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से बनाया उम्मीदवार

खेल जगत में शोक का माहौल

नीरज यादव का निधन भारतीय पैरा खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने बचपन में शारीरिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की और देश के लिए तीन स्वर्ण पदक जीते।

उनका खेल सफर कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की मिसाल रहा है। फिलहाल उनकी मौत के कारणों को लेकर पूरी जानकारी सामने आना बाकी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन