Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपंजाब से PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- बदलाव सिर्फ...

पंजाब से PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- बदलाव सिर्फ BJP लाएगी

जालंधर : पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर की जनसभा से राज्य की राजनीति और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर कर्ज बढ़ाने, किसानों और महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर भी तीखे तंज कसते हुए कहा कि दोनों दल अपनी आंतरिक राजनीति में उलझे हुए हैं और पंजाब को नई दिशा देने का काम केवल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही कर सकती है।

कर्ज पर मौज कर रही है AAP सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार जनता के विकास की बजाय ‘कर्ज पर मौज’ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों और बहन-बेटियों से किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। आए दिन गैंगवार, फायरिंग और आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। व्यापारियों और उद्योग जगत में भी असुरक्षा का माहौल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि थानों तक पर हमले हो रहे हैं, जो राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

यह भी पढ़ें-

भारत ने रचा नया इतिहास! PM मोदी ने दिखाई पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी

कांग्रेस और अकाली दल पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी आज भी नेतृत्व और कुर्सी की लड़ाई से बाहर नहीं निकल पाई है। वहीं शिरोमणि अकाली दल को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपनी आंतरिक उलझनों में फंसा हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब को स्थिर नेतृत्व, विकास और सुशासन देने की क्षमता केवल भाजपा के पास है और आने वाले समय में राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा।

चंडीगढ़ और जालंधर को मिली हजारों करोड़ की सौगात

जालंधर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में करीब ₹4,700 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने घोषणा की कि चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही वहां शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

इसके बाद जालंधर में उन्होंने ₹5,470 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो अमृतसर के छेहर्टा से वाराणसी तक संचालित होगी।

संतों से मुलाकात, बच्चों से भी किया संवाद

प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान रविदासिया समाज के प्रमुख धार्मिक केंद्र सचखंड बल्लां के मुखी संत निरंजन दास से मुलाकात की। उन्होंने ट्रेन में मौजूद स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह भी बढ़ाया।

रैली में प्रधानमंत्री किसान नेताओं की पहचान मानी जाने वाली हरी पगड़ी पहनकर पहुंचे। इस दौरान हाल ही में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल पहली बार भाजपा के मंच पर नजर आए। हालांकि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन