Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- INDIA गठबंधन ‘विरोध पक्ष’ से...

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- INDIA गठबंधन ‘विरोध पक्ष’ से ‘अवरोध पक्ष’ बन गया है

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता दिवस के मौके पर गुजरात के नर्मदा से विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने INDIA गठबंधन को ‘अवरोध पक्ष’ करार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष अपना मुख्य कर्तव्य भूल गया है।

विपक्ष विरोध की जगह देश के विकास में बाधा डाल रहा

पीएम मोदी ने कहा, सरदार पटेल और बाबा साहेब अंबेडकर ने लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका तय की थी, लेकिन आज विपक्ष विरोध की जगह देश के विकास में बाधा डाल रहा है। पीएम ने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसे हताशा और निराशा का परिणाम बताया।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में वेतन बढ़ाने की मांग पर मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक, पुलिस पर पथराव और वाहन में लगाई आग

दिमागी नक्सल का खतरा अभी भी टला नहीं है

पीएम मोदी ने कहा कि देश में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ का खतरा अभी भी टला नहीं है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने गरीबी उन्मूलन पर बात करते हुए कहा कि पहले सिर्फ नारे दिए गए, लेकिन पिछले 10 से 12 वर्षों में करीब 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को परास्त किया है। इसके अलावा, उन्होंने विदेश में गुप्त बैठकों और देश के दुश्मनों की भाषा बोलने वालों को लेकर भी आगाह किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन