Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश देह व्यापार का भंडाफोड़

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश देह व्यापार का भंडाफोड़

भोपाल: राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी स्थित Pink Vibes Spa में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार रात कार्रवाई की और रविवार को इसका खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 8,800 रुपए नकद, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। स्पा सेंटर के कुल 9 कमरों में से पांच कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक परिस्थितियों में मिले।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, सूचना मिली थी कि इंद्रपुरी स्थित स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा।अंदर गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद टीम ने मौके पर दबिश देकर तलाशी ली।

पूछताछ में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा तलाशी के दौरान पांच कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से वहां मौजूद महिलाओं से पूछताछ की गई। पूछताछ और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को स्पा में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़े : DSP संतोष पटेल ने परेशान फ्रूट्स कारोबारी के ठेले को धकाकर मानवता का परिचय दिया

अवैध कमाई का ऐसे होता था बटवारा

जांच में पुलिस के सामने आया कि स्पा से होने वाली कमाई में आरोपियों को अलग-अलग प्रतिशत में कमीशन दिया जाता था। पुलिस के अनुसार भुवन सिंह चंदेल को 20 प्रतिशत, दीपक ठाकुर को 10 प्रतिशत, पंकज त्रिपाठी को 15 प्रतिशत और देवीसिंह रजक को 5 प्रतिशत कमीशन मिलता था।

अनैतिक देह व्यापार निवारण धाराओं में FIR पुलिस ने भुवन सिंह चंदेल, दीपक ठाकुर, पंकज त्रिपाठी और देवीसिंह रजक को गिरफ्तार कर अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर स्पा के संचालन, अन्य लोगों की भूमिका और देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन