Saturday, October 31, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर से चलेगी, भोपाल मंडल के 7 स्टेशनों...

पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर से चलेगी, भोपाल मंडल के 7 स्टेशनों पर ठहराव

भोपाल: त्योहारी सीजन में पुणे और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने राहत दी है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे 1 नवंबर से पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। हालांकि, भोपाल स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। दोनों दिशाओं में ट्रेन के 9-9 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

पुणे से रात 7:40 बजे होगी रवाना

गाड़ी संख्या 01441 पुणे-दानापुर स्पेशल 1 से 13 नवंबर 2026 तक कुल 9 फेरे लगाएगी। यह रविवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को पुणे से रात 7:40 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 11:15 बजे इटारसी, दोपहर 12:24 बजे पिपरिया और दोपहर 1:30 बजे नरसिंहपुर पहुंचेगी।

इसके बाद मदनमहल स्टेशन पर दोपहर 3:30 बजे, कटनी में शाम 4:50 बजे, मैहर में शाम 5:43 बजे और सतना में शाम 6:50 बजे ठहराव होगा। यहां से रवाना होकर ट्रेन तीसरे दिन सुबह 7 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में इटारसी पर रात 2:10 बजे पहुंचेगी

गाड़ी संख्या 01442 दानापुर-हड़पसर स्पेशल 3 से 15 नवंबर तक 9 फेरे लगाएगी। यह मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को सुबह 8:30 बजे दानापुर से रवाना होगी। उसी दिन शाम 6:25 बजे सतना, 6:50 बजे मैहर, 7:40 बजे कटनी और रात 10 बजे मदनमहल स्टेशन पहुंचेगी।

इसके बाद रात 11:05 बजे नरसिंहपुर, अगले दिन रात 12:18 बजे पिपरिया और रात 2:10 बजे इटारसी में ठहराव होगा। ट्रेन शाम 5:35 बजे पुणे के हड़पसर स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: मंत्री नागर सिंह चौहान पर आरोप लगाने वाली रश्मि का यू-टर्न, बोलीं- तनाव में बनाया था वीडियो

19 स्टेशनों पर ठहराव, 18 कोच से होगा संचालन

रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 19 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें हड़पसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा शामिल हैं।

ट्रेन का संचालन 18 कोच के साथ किया जाएगा। इनमें 6 शयनयान, 10 सामान्य और 2 एसएलआरडी कोच रहेंगे। इस स्पेशल ट्रेन में विशेष किराया लागू होगा। यात्री समय-सारणी और ठहराव की जानकारी रेलवे स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद हेल्पलाइन 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन