Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsखान सर पर रौशन आनंद का गंभीर आरोप, बोले- मेरी हत्या करवाई...

खान सर पर रौशन आनंद का गंभीर आरोप, बोले- मेरी हत्या करवाई जा सकती है; अनंत सिंह का भी किया जिक्र

पटना: बिहार की राजधानी पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद के बीच पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। रौशन आनंद ने एक हालिया इंटरव्यू में खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने आशंका जताई कि खान सर उनकी हत्या करवा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने 2 जून को हुए गोलीकांड, अपनी गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।

2 जून के गोलीकांड और गिरफ्तारी पर उठाए सवाल?

रौशन आनंद ने इंटरव्यू में 2 जून को हुए गोलीकांड का जिक्र करते हुए पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि मामले में उचित जांच किए बिना उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने दावा किया कि पूरे मामले में निष्पक्षता नहीं बरती गई।

रौशन आनंद ने खान सर से जुड़े कथित अन्य मामलों का भी जिक्र किया और सवाल उठाया कि उन मामलों में पुलिस की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं की गई। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

नेपाल में भाई की मौत का भी किया जिक्र

बातचीत के दौरान रौशन आनंद अपने छोटे भाई की नेपाल में हुई रहस्यमयी मौत का जिक्र करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने इस घटना से जुड़े अपने दर्द को साझा किया। उनका कहना था कि निजी जीवन में हुई घटनाओं और मौजूदा विवाद के बीच वह काफी मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।

अनंत सिंह के बयान को दोहराकर कही बड़ी बात

इंटरव्यू में रौशन आनंद ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने अनंत सिंह की चर्चित पंक्ति ‘न जीने की खुशी, न मरने का गम’ दोहराई। इस बयान के जरिए उन्होंने अपनी मौजूदा मानसिक स्थिति और परिस्थितियों को जाहिर करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

खान सर की प्रतिक्रिया का इंतजार

रौशन आनंद के इस इंटरव्यू के बाद खान सर और उनके बीच पुराना विवाद फिर सुर्खियों में है। रौशन आनंद की ओर से लगाए गए आरोप गंभीर हैं, खासकर उनकी जान को खतरा होने का दावा। हालांकि, अभी तक इस मामले में खान सर की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन