Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसंजय सिंह का दावा- देशभर में 13 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के...

संजय सिंह का दावा- देशभर में 13 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम गायब, योगी के बयान पर उठाए सवाल

अयोध्या: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अयोध्या पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। संजय सिंह अपने पैतृक आवास सुल्तानपुर जाने के लिए अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर बेबाक राय रखी।

13 करोड़ 37 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काटने का दावा

वोट चोरी के मुद्दे पर संजय सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि देशभर में 13 करोड़ 37 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम पर एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन 13 करोड़ 37 लाख लोगों में से केवल 1600 विदेशी नागरिक मिले। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के साथ बड़ा खिलवाड़ है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

सीएम योगी के बयान पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1 करोड़ 27 लाख हिंदुओं के नाम कटने संबंधी बयान पर संजय सिंह ने सवाल उठाते हुए पूछा कि जब इतनी बड़ी संख्या में नाम काटे जा रहे थे तो पहले इस मुद्दे पर आवाज क्यों नहीं उठाई गई। उन्होंने कहा कि अब बयान देने से काम नहीं चलेगा, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

संजय सिंह ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन आयोग अपनी भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल रहा है।

ये भी पढे़ं: गंगा एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलटी, 19 घायल; छह की हालत गंभीर

आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है

संजय सिंह ने कहा कि जब तक मतदाता सूची को पारदर्शी नहीं बनाया जाएगा, तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन वोट चोरी का मुद्दा दोनों के बीच समान है और इस लड़ाई में सभी को एकजुट होना होगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन