Thursday, October 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउड़ान के दौरान पायलटों में हुई हाथापाई: हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप,...

उड़ान के दौरान पायलटों में हुई हाथापाई: हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, सऊदी अरब में उतारा विमान

तेल-अवीव: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक यात्री उड़ान बुधवार को अचानक सुरक्षा अलर्ट का कारण बन गई। उड़ान के दौरान दोनों पायलटों के बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान विमान से आपातकालीन संकेत जारी हुए, जिनमें संभावित हाईजैकिंग का संकेत देने वाला कोड भी शामिल था। इससे इजराइल में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। हालांकि बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विमान हाईजैक नहीं हुआ था।

पायलटों के विवाद के बाद बदला रास्ता

फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। जॉर्डन के हवाई क्षेत्र के ऊपर विमान से पहले आपातकालीन संकेत भेजा गया। इसके बाद संभावित गैरकानूनी हस्तक्षेप या हाईजैकिंग का संकेत देने वाला कोड प्रसारित हुआ। इससे सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई।

सऊदी अरब में कराई गई लैंडिंग

घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित तबूक एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। वहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में करीब 180 यात्री सवार बताए गए हैं। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

कॉकपिट में हुई हाथापाई

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आपात स्थिति की वजह पायलटों के बीच हुआ विवाद था। दोनों के बीच कॉकपिट में शारीरिक झड़प हुई, जिसके बाद विमान से आपातकालीन संकेत जारी हुए। घटना की पूरी वजह अभी जांच का विषय है।

यह भी पढ़ें: MP पुलिस के 100 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा DG प्रशस्ति पत्र: 5 IG, 6 DIG समेत 100 का चयन

इजराइल में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हाईजैकिंग का संकेत मिलने के बाद इजराइली सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो गया। संबंधित विमान की निगरानी के लिए लड़ाकू विमानों को भी भेजा गया। बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान हाईजैक नहीं हुआ था।

फ्लाईदुबई और संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना की जांच की जा रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि पायलटों के बीच विवाद किस वजह से हुआ और आपातकालीन संकेत किस परिस्थिति में जारी किए गए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन