Monday, November 16, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशाह का कांग्रेस पर हमला: ‘वंदे मातरम’ पूरा न गाना तुष्टिकरण, 1937...

शाह का कांग्रेस पर हमला: ‘वंदे मातरम’ पूरा न गाना तुष्टिकरण, 1937 के फैसले ने रखी विभाजन की नींव

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के केवल शुरुआती दो पैरा गाने के फैसले पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे तुष्टीकरण की राजनीति बताते हुए कहा कि देश में अब तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी।

शाह ने कहा कि 1937 में कांग्रेस ने वंदे मातरम को लेकर जो फैसला लिया था, उससे राष्ट्रगीत के टुकड़े किए गए और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा मिला। उन्होंने दावा किया कि इसी तरह की राजनीति ने देश के विभाजन की नींव रखने का काम किया। शाह ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस फैसले को सुधारने का काम किया है और देश की जनता अब इसका विरोध सहन नहीं करेगी।

दरअसल, कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने बुधवार को फैसला लिया था कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल शुरुआती दो पैरा गाए जाएंगे। राष्ट्रगीत में कुल छह पैरा हैं।

नितिन नबीन ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी कांग्रेस के फैसले की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रगीत का अपमान कर रही है। नबीन ने कहा कि कांग्रेस अब ‘नई मुस्लिम लीग’ बन गई है।

उन्होंने कहा कि यह उन शहीदों का अपमान है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान वंदे मातरम को अपने मन में रखकर देश के लिए बलिदान दिया।

15 अगस्त के कार्यक्रम के बाद शुरू हुआ विवाद

वंदे मातरम को लेकर विवाद 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद तेज हुआ था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि कार्यक्रम में पूरा वंदे मातरम गाए जाने के दौरान सोनिया गांधी ने इसे रोकने का संकेत दिया।

भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि शुरुआती पंक्तियों के बाद सोनिया गांधी असहज नजर आईं और उन्होंने गीत रोकने का संकेत दिया। पार्टी ने राहुल गांधी के हावभाव को लेकर भी सवाल उठाए थे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन