Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशाही मस्जिद विवाद में फिर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; आंसू गैस...

शाही मस्जिद विवाद में फिर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; आंसू गैस छोड़ी

उज्जैन: शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने का विवाद लगातार बढ़ रहा है। यहां एक बार फिर पुलिस पर पथराव हुआ। जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी गई है। यहां सुबह भी पथराव हुआ था, इसके बाद आंसू गैस छोड़ी गई थी। इसमें एक महिला थाना प्रभारी घायल हो गई। हंगामे की बीच कार्रवाई जारी रही, लेकिन दोपहर में नमाज के वक्त कार्रवाई रोक दी गई। इसके बाद मामला शांत हो गया।

10 लोगों पर FIR

पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों पर FIR की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है। बाहर से आए 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

मामले में सुनवाई 30 सितंबर को होगी

इस बीच खबर मिली थी कि मुस्लिम समाज ने खुद ही मस्जिद तोड़नी शुरू कर दी। मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा जाना है। इस मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। अब ये सुनवाई 30 सितंबर को होगी।

ये भी पढ़ें:अंजड में गणेशोत्सव मे लारेंस विश्नोई के पोस्टर हाथ में लेकर नाचने के वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

फिलहाल इलाके में शांति

पथराव वाले इलाके के आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद है। फिलहाल, इलाके में शांति है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन