Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमहाराष्ट्रपुणे के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, खांसी और सांस की...

पुणे के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, खांसी और सांस की तकलीफ के बाद बढ़ी चिंता

पुणे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बारामती से पुणे लाया गया अस्पताल

जानकारी अनुसार सोमवार को शरद पवार को बारामती स्थित उनके आवास से पुणे लाया गया। उन्हें खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। दोपहर के समय अस्पताल पहुंचने पर उन्हें एहतियात के तौर पर भर्ती किया गया। रूबी हॉल क्लिनिक के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि- सीटी स्कैन और अन्य जांचों में छाती में संक्रमण पाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें कम से कम एक दिन निगरानी में रखने का फैसला लिया गया है।

बेटी और दामाद भी मौजूद

अस्पताल पहुंचने के बाद शरद पवार को व्हीलचेयर के जरिए अंदर ले जाया गया, हालांकि वे खुद वाहन से उतरकर चले थे। इस दौरान उनकी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले तथा उनके पति सदानंद सुले भी उनके साथ मौजूद रहे।

पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

सूत्रों के मुताबिक, 85 वर्षीय शरद पवार पहले भी स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर चुके हैं। वे मुंह के कैंसर से उबर चुके हैं और हाल के दिनों में गले में संक्रमण, लगातार खांसी और सीने में जकड़न की शिकायत कर रहे थे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन