Tuesday, June 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
HomeखेलT20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से चूका पाकिस्तान, कप्तान सलमान अली आगा...

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से चूका पाकिस्तान, कप्तान सलमान अली आगा ने गिनाईं वजहें

T20 World Cup 2026। एक बार फिर पाकिस्तान की टीम अहम समय पर दबाव झेल नहीं पाई। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दो बड़े मौके मिले, लेकिन टीम दोनों बार चूक गई। पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने साफ तौर पर मात दी, वहीं श्रीलंका के खिलाफ 5 रन से जीत भी बेकार साबित हुई। पाकिस्तान को उस मैच में 65 रन से जीत चाहिए थी, लेकिन अंतर कम रह गया और टूर्नामेंट का सफर खत्म हो गया।

टॉस और ओस को बताया वजह

मैच के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने हार के कारण गिनाए। उनका कहना था कि टॉस हारना टीम पर भारी पड़ा और ओस ने भी असर डाला। उन्होंने माना कि अगर टॉस जीत जाते तो हालात अलग हो सकते थे। गेंदबाजी प्लान सही तरीके से लागू नहीं हो पाया। स्पिनर्स ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इस मैच में उस्मान का दिन खराब रहा, जिसका नुकसान टीम को उठाना पड़ा।

बैटिंग बनी सबसे बड़ी कमजोरी

कप्तान ने साफ कहा कि पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। सिर्फ साहिबजादा फरहान ही लगातार रन बनाते दिखे। अगर मिडिल ऑर्डर से बेहतर सहयोग मिलता तो नतीजा अलग हो सकता था। सलमान ने माना कि मिडिल ऑर्डर पिछले कुछ सालों से टीम की सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है और इस पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

साहिबजादा का शतक भी नहीं बचा सका

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए और पाकिस्तान को 212 के स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन जवाब में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने तेज अर्धशतक जड़ दिया। उनकी पारी ने मैच का रुख पलट दिया और पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों पर पूरी तरह विराम लगा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 24 to 30 May 2026
Bhopal- 17 to 23 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन