मुंबई; बीसीसीआई ने आज आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव करेगी।सबसे बड़ा सरप्राइज शुभमन गिल का टीम से बाहर होना है, जो हाल तक टी20 टीम के उप-कप्तान थे। उनकी जगह अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया, क्योंकि टॉप ऑर्डर में विकेटकीपर ओपनर की जरूरत थी। गिल हालिया फॉर्म में संघर्ष कर रहे थे।दूसरी बड़ी खबर ईशान किशन की वापसी है, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन (517 रन, SR 197+) के बाद टीम में लौटे हैं। उनके साथ रिंकू सिंह भी वापस आए हैं, जबकि जितेश शर्मा बाहर हो गए।
टीम इंडिया की पूरी 15 सदस्यीय स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा ,तिलक वर्मा,हार्दिक पंड्या,शिवम दुबे,संजू सैमसन (विकेटकीपर),ईशान किशन (विकेटकीपर),रिंकू सिंह,जसप्रीत बुमराह,अर्शदीप सिंह,कुलदीप यादव,वरुण चक्रवर्ती,हर्षित राणा,वॉशिंगटन सुंदर


