Tamil Nadu Railway Gatekeeper Viral Video: तमिलनाडु का एक सीसीटीवी वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक रेलवे गेटकीपर ने बिना किसी हिचक के अपनी जान को खतरे में डालकर एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रेन से बचाया। घटना इतनी तेजी से घटी कि बस कुछ ही पलों का फासला था, लेकिन गेटकीपर की फुर्ती और तुरंत फैसला लेने की क्षमता ने एक बड़े हादसे को टलने से बचा लिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस गेटकीपर की हिम्मत और सूझबूझ की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें सच्चा हीरो और रियल लाइफ सुपरहीरो बता रहे हैं।
तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले में सिरकाझी के निकट अरसूर रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। मयिलादुथुराई-विलुपुरम MEMU पैसेंजर ट्रेन क्रॉसिंग की तरफ तेजी से बढ़ रही थी।
ड्यूटी पर मौजूद गेटकीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो बंद गेट के बावजूद रेलवे पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था। वह व्यक्ति पटरियों पर लड़खड़ा रहा था और ट्रेन बस कुछ ही सेकंड की दूरी पर थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सीसीटीवी वीडियो
वीडियो भी देखे https://www.instagram.com/reel/DanESWiAFzn/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में गेटकीपर की फुर्ती और साहस को देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें असली हीरो बताया, जबकि कई लोगों ने कहा कि उनकी तेज कार्रवाई ने एक व्यक्ति की जान बचा ली|

