इंदौर आज पहुंचेगी टीम इंडिया, 18 जनवरी को होगा न्यूजीलैण्ड के साथ तीसरा एकदिवसीय मैच

शेयर करे

इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टैडियम में 18 जनवरी को भारत और न्यूजीलैण्ड की टीमें मैदान पर होंगी। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सालों बाद शहर में भारतीय टीम इस मैदान पर खेलते हुए नजर आएगी। हालांकि इससे पहले आस्ट्रलिया महिला क्रिकेट टीम का महिला वर्ल्डकप के दौरान मैच हुआ था।
इंदौर में क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी और खुश करने वाली खबर है। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी को इंदौर के मैदान पर सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। सीरीज के होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले से पहले आज दोनों टीमें इंदौर पहुंचेंगी। ऐसी संभावना है कि शाम के सत्र में कुछ खिलाड़ी होलकर स्टेडियम में अभ्यास के लिए मैदान में उतर सकते हैं। मुकाबले से पहले टीम दो दिनों तक ऑफिशियल प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है।
दोनों एक-एक की बराबरी पर
सीरीज का तीसरा मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। फैंस को उम्मीद है कि इस मैदान पर रोहित शर्मा अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन कर सकते हैं। बतादें कि दूसरे वनडे में भारत को लंबे अंतराल के बाद कीवी टीम से घरेलु श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा। अब टीम पलटवार करते हुए भारतीय टीम अच्छा प्रर्दशन कर सकती है और अजय बढ़त हासिल करेगी।