Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के...

भोपाल में तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के बाद महिलाएं करेंगी रतजगा

भोपाल: राजधानी सहित पूरे मप्र में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनाए जा रहे हैं। तिथि भेद के चलते इस बार दोनों पर्व एक ही दिन आए हैं। महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत शुरू कर दिया है, जबकि दोपहर में शुभ मुहूर्त में घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।शाम को प्रदोष काल में महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करेंगी। इसके बाद रातभर रतजगा और आराधना का सिलसिला चलेगा। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना से यह व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत करती हैं।

गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सोमवार सुबह 7:06 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। गणेश स्थापना के लिए सुबह से लेकर शाम तक शुभ मुहूर्त बताया गया है। इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान गणेश की स्थापना और पूजा-अर्चना करेंगे।

भोपाल में 1 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े गणेश पंडाल

गणेश उत्सव को लेकर राजधानी में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर में 300 से अधिक बड़े गणेश पंडाल सजाए गए हैं, जबकि 700 से ज्यादा छोटी झांकियां भी तैयार की गई हैं। रविवार सुबह से ही कई इलाकों में गणेश प्रतिमाओं की अगवानी शुरू हो गई थी।
टीटी नगर, जहांगीराबाद, जवाहर चौक, कोलार, मंगलवारा और बरखेड़ा पठानी सहित कई इलाकों में गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सजी सजी हैं। रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने घरों और सार्वजनिक पंडालों के लिए बप्पा की प्रतिमाएं खरीदीं।

तीज की खरीदारी से बाजारों में बिखरी रौनक

हरतालिका तीज को लेकर भी राजधानी के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को न्यू मार्केट और दस नंबर सहित प्रमुख बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही। चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, साज-श्रृंगार और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर रौनक रही।

ये भी पढ़े:दीपों और रोशनी से सजेगा शहर, भव्य होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

15 सितंबर को ऋषि पंचमी, 19 को राधा अष्टमी

हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी के बाद 15 सितंबर को ऋषि पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन सप्त ऋषियों और माता अरुंधती का पूजन किया जाता है। इसके बाद 19 सितंबर को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन