तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पाँचवे बेड़े के हेडक्वार्टर, मिलिट्री एयरबेस और हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।
अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि ईरान द्वारा छोड़ी गई सभी मिसाइलें नाकाम हो गईं। कुवैत पर दागी गई दो मिसाइलें या तो टारगेट से चूक गईं या रास्ते में ही नष्ट हो गईं, जबकि बहरीन पर दागी गई तीन मिसाइलें अमेरिकी और बहरीन के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लीं।
इस हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी केश्म आईलैंड में स्थित कम्युनिकेशन टावर को निशाना बनाया। अमेरिकी सेना ने इसे आत्मरक्षा का हमला बताया।साथ ही, अमेरिका ने एक ईरानी ऑयल टैंकर पर भी हमला किया। CENTCOM ने इसके ड्रोन वीडियो जारी किए, जिसमें टैंकर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। यह टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से ईरान के खार्ग आईलैंड की ओर जा रहा था।
ट्रम्प की चेतावनी: लेबनान में इजराइली हमलों पर फटकार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर फटकार लगाई। ट्रम्प ने कहा कि अगर मैं सत्ता में नहीं होता तो नेतन्याहू जेल में होता। यह बयान लेबनान और इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच आया है, जहां हिजबुल्लाह और इजराइली सेना के बीच हमलों का सिलसिला जारी है।
लेबनान में संघर्ष जारी: हिजबुल्लाह और इजराइल के हमले
लेबनान के नबातियेह समेत कई इलाकों में इजराइली एयरस्ट्राइक लगातार जारी हैं। हिजबुल्लाह ने भी ड्रोन और मिसाइल हमलों से जवाब दिया। इससे क्षेत्रीय संकट और बढ़ गया है, और संभावित वैश्विक तेल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

