Monday, October 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइजराइल-ऑस्ट्रिया फ्लाइट को बम की धमकी, फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी...

इजराइल-ऑस्ट्रिया फ्लाइट को बम की धमकी, फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग; 57 लोग थे सवार

सोफिया: इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, एयरबस A320 रविवार रात तेल अवीव से वियना के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान बम की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया की वायुसेना ने विमान की निगरानी के लिए MiG-29 लड़ाकू विमान भेजे।

फ्लाइट में 51 यात्री और 6 क्रू मेंबर समेत कुल 57 लोग सवार थे। विमान में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

अलर्ट मिलने के बाद विमान की सुरक्षा जांच शुरू हुई

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट रविवार शाम 6:46 बजे तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। विमान जब रोमानिया के ऊपर था तब इसे बुल्गारिया की राजधानी सोफिया की ओर मोड़ा गया।

करीब तीन घंटे बाद 9:10 बजे यह सोफिया के वासिल लेव्स्की एयरपोर्ट पर उतरा। बुल्गारिया के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, अलर्ट मिलने के करीब 30 मिनट बाद विमान की सुरक्षा जांच शुरू हुई।

बुल्गारिया और इजराइली मीडिया ने बताया कि विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ऑस्ट्रियन एयरलाइंस ने भी खतरे की पुष्टि की है, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दी।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद पहली तस्वीर आई सामने, हाथ में प्लास्टर और शरीर पर चोट के निशान

6 दिन पहले भी बम की धमकी मिली थी

अमेरिका के न्यूयॉर्क से तेल अवीव पहुंची डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट को भी 13 अक्टूबर को बम की धमकी मिली। विमान खाली कराकर तलाशी ली गई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला।

इससे एक दिन पहले इंडोनेशियाई पायलट के कारण इजराइल ने इथियोपियन एयरलाइंस के कार्गो विमान को उतरने की मंजूरी नहीं दी थी। पायलट बदलने के बाद विमान को अनुमति मिली।

दरअसल सितंबर में फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए हादसे के बाद इजराइल ने सुरक्षा नियम सख्त कर 11 देशों के पायलटों और क्रू पर रोक लगा दी है।

इनमें अफगानिस्तान, अल्जीरिया, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, कुवैत, नाइजर, कतर, सऊदी अरब, सोमालिया और वेनेजुएला शामिल हैं। इन देशों के इजराइल से राजनयिक संबंध नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन