गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

शेयर करे

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी से एक सनसनीखेज मामला  सामने आया है, जहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर सामूहिक रूप से खुदकुशी कर ली। जानकारी अनुसार यह घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

बी-1 टावर के फ्लैट 907 में रहती थीं बहनें

जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर स्थित फ्लैट नंबर 907 में अपने परिवार के साथ रहती थीं। मृतक बहनों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों चेतन कुमार की बेटियां थीं।

ऑनलाइन गेम की लत में थीं तीनों बहनें

परिजनों और पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप की आदी थीं। बताया जा रहा है कि वे ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। तीनों बहनें लगभग हर काम एक साथ करती थीं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल तीनों के आत्महत्या करने के पीछे की ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है। वहीं टीला मोड़ थाना पुलिस का कहना है कि- सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन, गेमिंग ऐप्स और पारिवारिक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *