Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनासिक में पर्यटक परिवार पर हमला, छेड़छाड़ के विरोध के बाद कार...

नासिक में पर्यटक परिवार पर हमला, छेड़छाड़ के विरोध के बाद कार में तोड़फोड़ का आरोप

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में पर्यटक परिवार के साथ कथित मारपीट और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। भावली धरण (बांध) घूमने गए एक परिवार ने आरोप लगाया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने उनका पीछा किया और कार में तोड़फोड़ कर दी।

युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, नासिक निवासी पूनम भागवत अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ भावली झरना घूमने गई थीं। आरोप है कि वहां कुछ स्थानीय युवकों ने परिवार की एक युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। परिवार ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद विवाद शांत होने पर परिवार वहां से निकल गया।

रास्ते में पीछा कर कार पर हमला

पूनम भागवत के अनुसार, कुछ समय बाद 8-10 युवक दोबारा उनके पास पहुंचे और विवाद करने लगे। इसके बाद उन्होंने दूसरी कार से परिवार का पीछा किया।

आरोप है कि युवकों ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया और लोहे की रॉड व डंडों से कार पर हमला किया। हमले में कार के शीशे टूट गए और परिवार दहशत में आ गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद परिवार ने अंबड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन