सिंगरौली में दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना के बाद गिरे युवक को ट्रक ने कुचला,मौके पर एक की मौत

शेयर करे

सिंगरौली। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग सीधी सिंगरौली 39 के देवसर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में हर्रा चंदेल गाँव के निवासी विवेक मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

सूत्रों अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 39 सीधी सिंगरौली के देवसर पेट्रोल पंप के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जैसे ही दोनों सड़क पर गिरे सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सीडेंट होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सड़क पर दो युवक लहूलुहान हालत में पड़े तड़प रहे थे। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवक को हायर सेंटर के रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इधर, विवेक मिश्रा की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव हर्रा चंदेल में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।