Saturday, June 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeविदेशट्रम्प बोले-अगर डील होती है ईरान सुप्रीम लीडर से मुलाकात संभव 

ट्रम्प बोले-अगर डील होती है ईरान सुप्रीम लीडर से मुलाकात संभव 

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच कोई संभावित समझौता होता है, तो वह ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से मिलने के लिए तैयार हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, मैं मिलने का इच्छुक नहीं हूं, लेकिन अगर मुलाकात होती है तो मुझे गर्व होगा। डील होने पर यह संभव है और मैं सम्मान के साथ पेश आऊंगा।

ट्रम्प ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने ईरान से संवर्धित (एनरिच्ड) यूरेनियम हासिल करने के लिए सैनिक भेजने पर विचार किया था, लेकिन यह योजना जोखिम भरी होने के कारण स्थगित कर दी गई।

पिछले 24 घंटे के प्रमुख अपडेट्स:

  1. कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला: ईरानी ड्रोन के कारण धमाका हुआ, टर्मिनल-1 को नुकसान। 1 भारतीय नागरिक की मौत, 63 घायल।
  2. इजराइल-लेबनान तनाव: सीजफायर के बावजूद ड्रोन और हवाई हमले जारी; दोनों पक्षों ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया।
  3. ईरान की चेतावनी: किसी भी हमले या उसके हितों पर खतरे की स्थिति में कड़ा जवाब दिया जाएगा। कुवैत और बहरीन को भी चेतावनी।
  4. ट्रम्प और अमेरिकी संसद का टकराव: संसद ने राष्ट्रपति की ईरान पर सैन्य कार्रवाई की शक्तियों को सीमित करने का प्रस्ताव पास किया। ट्रम्प ने विरोध जताया।
  5. कच्चे तेल की कीमतें: मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद हल्की गिरावट; ब्रेंट क्रूड 97.14 डॉलर, WTI 95.40 डॉलर प्रति बैरल।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 31 to 6 June 2026
Bhopal- 24 to 30 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन