Monday, November 16, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsBSNL के दो इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार: 14 लंबित बिलों के भुगतान...

BSNL के दो इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार: 14 लंबित बिलों के भुगतान के लिए मांगे थे 4 लाख, CBI ने 1.50 लाख के साथ दबोचा

भोपाल। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भोपाल में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के दो वरिष्ठ इंजीनियरों को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने जबलपुर की एक फर्म के 14 लंबित बिलों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

ट्रैप कार्रवाई के दौरान दोनों अधिकारियों को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 75-75 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया। सीबीआई ने 27 अगस्त को मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की।

14 लंबित बिलों के भुगतान के बदले मांगी रिश्वत

सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान भोपाल में पदस्थ चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) अवनीश कुमार शुक्ला और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) वीबी चक्रपाणी के रूप में हुई है।

जबलपुर की संबंधित फर्म BSNL के लिए ऑपरेशन एंड कॉम्प्रिहेंसिव मेंटेनेंस (OCM) और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन से जुड़े काम करती है। फर्म के अलग-अलग 14 कार्यों के बिल लंबित थे। आरोप है कि इन बिलों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए दोनों अधिकारियों ने फर्म से कुल 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

75-75 हजार रुपये लेते हुए पकड़े गए दोनों अधिकारी

शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की जांच शुरू की और 27 अगस्त को केस दर्ज कर ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान दोनों अधिकारियों को रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 75-75 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों के पास से कुल 1.50 लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

भोपाल, लखनऊ और कानपुर में CBI की तलाशी

गिरफ्तारी के बाद CBI ने दोनों अधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर तलाशी शुरू कर दी है। भोपाल के अलावा लखनऊ और कानपुर स्थित उनके आवासीय और कार्यालय परिसरों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। मामले में दोनों अधिकारियों की भूमिका और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन