बालाघाट। शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि महाविद्यालय के दो होनहार छात्र अनुराग बारमाटे एवं आयुष नेटी (बी.ए. प्रथम वर्ष) का चयन राज्य स्तरीय जूडो (पुरुष) ओपन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी दिनांक 27 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु सागर के लिए रवाना होंगे।
इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से उत्कृष्ट जूडो खिलाड़ी भाग लेंगे। महाविद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि अनुराग एवं आयुष अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम एवं अनुशासन के बल पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त महाविद्यालय परिवार एवं दोनों खिलाड़ियों के माता-पिता ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। छात्रों की इस उपलब्धि से शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा तथा संपूर्ण क्षेत्र को राज्य स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ है।
लालबर्रा महाविद्यालय के दो छात्रों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन


