केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बाबा महाकाल की शयन आरती में लिया आशीर्वाद

शेयर करे

उज्जैन। केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी उज्जैन यात्रा के दौरान विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस अवसर पर  महाकाल मंदिर में आयोजित शयन आरती में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

नंदी हॉल में बैठकर की आरती

शयन आरती के दौरान केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा नंदी हॉल में बैठकर पूरे श्रद्धा भाव से बाबा महाकाल की आरती में शामिल हुए। उन्होंने भगवान महाकाल से देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

पुजारी ने संपन्न कराई पूजन विधि

मंदिर में पूजन-अर्चन की संपूर्ण विधि पुजारी जितेंद्र गुरु द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

मंदिर समिति ने किया सम्मान

दर्शन औऱ आरती के पश्चात महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक और अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।