विदिशा। दीपनाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित 1000 वर्ष पुराने राज्य संरक्षित विष्णु मंदिर में मूर्ति खंडित करने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सोने की मूर्ति चोरी करने की नीयत से मंदिर में घुसे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
8 फरवरी की रात आरोपियों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान विष्णु की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। पुलिस, एफएसएल, फिंगरप्रिंट टीम और 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच में मिले सुरागों से संदिग्धों की पहचान हुई।
14 फरवरी को भोपाल, सिरोंज मार्ग पर घेराबंदी कर दीपक पचोरे और राकेश कहार को पकड़ा गया। उनके पास से होंडा शाइन बाइक, हेलमेट और लोहे की रॉड बरामद की गई। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विष्णु मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा, भगवान की प्रतिमा खंडित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


