Saturday, June 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeखेलक्या रजत पाटीदार को भारतीय क्रिकेट टीम के T20 में मिडल ऑर्डर...

क्या रजत पाटीदार को भारतीय क्रिकेट टीम के T20 में मिडल ऑर्डर में मिलेगा मौक़ा?

इंदौर के रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को दो लगातार आईपीएल खिताब दिलाकर फ्रैंचाइजी का 18 साल का सूखा खत्म किया। 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहला खिताब और 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरी जीत के साथ पाटीदार आईपीएल इतिहास में लगातार दो सीजन में ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए।

अपनी कप्तानी में दो ख़िताब royal challengers Bengaluru को जिताने वाले रजत पाटीदार के पास वो एबिलिटी है और वो कप्तानी भी कर सकते हैं जो कि उन्होंने करके दिखाया है, और आने वाले समय मे भारतीय क्रिकेट टीम की  मिडल ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज बन सकते है जो अपने दम पर मैच को जीताने की काबिलियत रखते है।

कप्तानी का रिकॉर्ड

2025 सीजन से RCB की कमान संभालने वाले पाटीदार ने पहले ही साल में टीम को चैंपियन बनाया। 2026 में उन्होंने इस सफलता को दोहराया। आंकड़ों के मुताबिक, उनकी कप्तानी में RCB का विन प्रतिशत उल्लेखनीय रहा। पाटीदार ने आईपीएल में अब तक 57 मैचों में 1612 रन बनाए हैं, जिनमें स्ट्राइक रेट 164.48 के साथ एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

बल्लेबाजी का दमखम

2022 आईपीएल एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 112 रनों की पारी ने पटिदार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। 2024 में उन्होंने 395 रन बनाए, जिसमें स्ट्राइक रेट 177.13 रहा। घरेलू क्रिकेट में भी मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी और अन्य टूर्नामेंट्स में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 31 to 6 June 2026
Bhopal- 24 to 30 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन