Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
HomeखेलWPL 2026: स्मृति मंधाना की शानदार 96 रनों की पारी से RCB...

WPL 2026: स्मृति मंधाना की शानदार 96 रनों की पारी से RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया, लगातार चौथी जीत दर्ज!

नवी मुंबई; महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी दमदार फॉर्म जारी रखी है। 11th मैंच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत हासिल की। RCB लगातार अजेय बनी हुई है (4 मैच, 4 जीत, 8 पॉइंट्स) और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा  है।

मैच डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेला गया। RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और DC को 20 ओवर में 166 रनों पर ऑलआउट कर दिया। DC की ओर से शफाली वर्मा ने 62 रन बनाए, जबकि ल्यूसी हैमिल्टन ने 36 रनों की उपयोगी पारी खेली। RCB की गेंदबाजी में लॉरेन बेल (3/26) और सयाली सतघरे (3/27) ने शानदार प्रदर्शन किया।
स्मृति मंधाना का धमाकेदार पारी;
167 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए RCB ने ग्रेस हैरिस (1) के जल्दी आउट होने के बाद भी मजबूती दिखाई। कप्तान स्मृति मंधाना ने 61 गेंदों पर 96 रन की जबरदस्त पारी खेली (13 चौके, 3 छक्के)। उन्होंने जॉर्जिया वॉल (54* ऑफ 42) के साथ दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।स्मृति सिर्फ 4 रन से WPL के पहले शतक से चूक गईं (नंदनी शर्मा ने उन्हें आउट किया), लेकिन उनकी पारी ने मैच को पूरी तरह RCB की झोली में डाल दिया। RCB ने 18.2 ओवर में 169/2 बनाकर मैच 10 गेंद शेष रहते जीत लिया।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन