Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news4 साल बड़ी प्रेमिका संग होटल में ठहरा युवक, सुबह फंदे पर...

4 साल बड़ी प्रेमिका संग होटल में ठहरा युवक, सुबह फंदे पर मिला शव

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक OYO होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान शादाब शेख के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपनी 23 वर्षीय महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, रात के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद की वजह युवक की पूर्व प्रेमिका का फोन कॉल बताया जा रहा है। इसी दौरान महिला मित्र के कथित तौर पर नशे की हालत में अपने हाथ की नस काटने और बेहोश होने की बात भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, सुबह जब महिला को होश आया तो उसने युवक को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद उसने परिचितों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और होटल के कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और होटल कर्मचारियों से पूछताछ की है। महिला मित्र से भी पूछताछ जारी है।

फिलहाल पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी मौके से मिले साक्ष्यों का परीक्षण कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन