मुंबई: करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दायरा के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च में करीना ने ऐसा लुक चुना, जिसने करीब 25 साल पुरानी फिल्म जुबैदा की यादें ताजा कर दीं।
करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म दायरा के म्यूजिक लॉन्च में रंग-बिरंगी लहरिया साड़ी पहनकर पहुंचीं। उनका लुक सामने आते ही फैंस को करिश्मा कपूर की फिल्म जुबैदा की याद आ गई। बाद में करीना ने खुद दोनों तस्वीरों को साथ शेयर कर बहन के लिए खास मैसेज लिखा।
इवेंट में करीना pastel rainbow रंगों वाली लहरिया साड़ी में नजर आईं। उनकी साड़ी में पीले, नीले, हरे और हल्के गुलाबी रंग का कॉम्बिनेशन था। उन्होंने अपने लुक को ज्यादा heavy न रखते हुए कम ज्वेलरी और खुले बालों के साथ पूरा किया।
करिश्मा के पुराने लुक से हुई तुलना
करीना की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके इस अंदाज की तुलना बड़ी बहन करिश्मा कपूर के जुबैदा वाले लुक से होने लगी। साल 2001 में रिलीज हुई श्याम बेनेगल की फिल्म जुबैदा में करिश्मा भी इसी तरह की मल्टीकलर साड़ी में नजर आई थीं।
खास बात यह है कि करीना ने भी इस similarity को नोटिस किया। उन्होंने Instagram Story पर अपनी और करिश्मा की तस्वीरों का collage शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘Well, I always knew we have good taste Sisters forever’
यह भी पढ़े : ‘मिर्जापुर द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर बढ़ा विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला; हटाने की मांग
दायरा के प्रमोशन में बिजी हैं करीना
करीना इन दिनों दायरा को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है और इसमें करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिका में हैं।
दायरा 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई गई है और इसकी कहानी crime और justice जैसे गंभीर मुद्दों के आसपास घूमती है।

