19 वर्षीय छात्रा ने दी जान, आत्मघाती कदम से परिवार सकते में, उठ रहे कई सवाल

शेयर करे

इंदौर। 19 वर्षीय छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जान दे दी। उक्त घटना इंदौर शहर के तिलकनगर क्षेत्र की है। छात्रा एक निजी कॉलेज से विज्ञान में स्नातक कर रही थी। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों हालात रो-रो कर बुरी हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका का ब्यौहार देखर नहीं लगता था कि वह ऐसा जघंन्न आत्मघाती कदम उठाएगी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच कर रही है।
बतादें कि शहर के तिलक नगर क्षेत्र में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की आत्महत्या ने मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संवाद पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। विज्ञान स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रथा ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

परिजनों को नहीं हो रहा यकीन
परिजनों के अनुसार, प्रथा का व्यवहार सामान्य था। घटना वाली शाम उसने पूरे परिवार के साथ बैठकर चाय पी और हंसी-मजाक किया, लेकिन कुछ ही देर बाद कमरे में जाकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पिता, जो एक ऑनलाइन सेवा केंद्र चलाते हैं, इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। पुलिस अब छात्रा के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और कॉलेज के साथियों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *