बीमारी का उपचार करेगा एआई डॉक्टर, शरीर की मॉनिटरिंग कर करेगा सावधान

शेयर करे

भोपाल। भागमभाग की जिंदगी में बीमारी का आना आम बात है। ऐसे में फिट रहने की जद्दोजहद करना पड़ती है। खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों के लिए तो बहुत परेशानी का सबब होता है। परेशानी बढ़ जाए तो डॉक्टरों को मोटी फीस देकर जेब खाली पड़ती है। लेकिन अब नए साल के आने पर इस तरह की समस्या लगभग न के बराबर हो सकती है।
नया साल छोटे-मोटे किल्निक चलाकर अपना रोजगार चला रहे डॉक्टरों को परेशानी खड़ी कर सकता है। दरअसल तकनीक के युग में बढ़ते कृतिम बुद्धि एआई का प्रभाव प्रत्येक क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है। अब नया साल के आते ही इसी तरह का संकेत मिल रहा है कि देश में साल 2026 में मेडिकल क्षेत्र में एआई डॉक्टर की एंट्री होगी, जो आपको बिन पैसे सेवा देंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी हर सेक्टर में अपनी एंट्री करा ली है। साल 2026 में यह और भी तेजी से बढ़ेगा, जिसमें मेडिकल क्षेत्र भी है। एआई डॉक्टर, फिटनेस कोच और स्मार्ट हेल्थ डिवाइसेज का चलन लगातार बढ़ेगा। जिससे आमआदमी की जेब पर पड़ने वाला असर कम होगा। ऐसे में अगर आप इस साल खुद को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं, तो एआई आपकी पूरी मदद करने के लिए तैयार है।
एआई डॉक्टर की एंट्री से बदल जाएगा मेडिकल क्षेत्र का चेहरा
लगातार बढ़ रहा एआई का प्रभाव धीरे-धीरे सभी प्रोफेशनल क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है। वर्ष 2026 में कई देशों में एआई आधारित मेडिकल डायग्नॉस्टिक सिस्टम लॉन्च कर सकते हैं। यह सिस्टम हेल्थ रिपोर्ट्स, स्लीप पैटर्न ,बॉडी डेटा और लाइफस्टाइल एनालिसिस के आधार पर आपकी स्थिति को समझकर फर्स्ट डायग्नोसिस दे सकते हैं। एआई आपकी हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल जैसे डेटा को रियल टाइम में ट्रैक करता है। किसी असामान्यता को तुरंत नोटिस कर अलर्ट भेजता है। शुरुआती लक्षणों पर डॉक्टर से मिलने की सलाह देता है। इस तकनीक से उन लोगों लाभ होगा जो काम में काफी व्यस्त शेड्यूल के कारण डॉक्टर के पास जांच कराने नहीं पहुंच पाते।