जितने गोरे, उतने ही काले कांड – पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

शेयर करे

छतरपुर। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एपस्टीन फाइल को लेकर बड़ा और तीखा बयान दिया है। यह वीडियो हाल ही में सतना जिले के शिवराजपुर में आयोजित कथा के दौरान का बताया जा रहा है।

एपस्टीन फाइल को बताया वर्ल्ड वाइड मुद्दा

कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि एपस्टीन फाइल इस समय एक वर्ल्ड वाइड ट्रेंडिंग मुद्दा है। जिसमें दुनिया के बड़े-बड़े अमीर और ताकतवर लोगों के काले कारनामे उजागर हुए हैं। उन्होंने कहा कि- जितने बड़े लोग हैं, जितने गोरे दिखते हैं, उनके कांड उतने ही काले हैं। दूर के ढोल सुहाने लगते हैं।

उन्होंने दावा किया कि एपस्टीन फाइल में करीब 35 हजार पेजों की रिकॉर्डिंग है, जिसमें बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप जैसे नामों का जिक्र बताया जा रहा है। बाबा बागेश्वर ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने 8–8 साल की बच्चियों तक को नहीं छोड़ा और उन्हें एक आइलैंड पर ले जाकर घिनौनी हरकतें की गईं।

माता-पिता से की भावुक अपील

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली में लापता लोगों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि- दिल्ली में औसतन प्रतिदिन करीब 815 लोग लापता होते हैं,” जो समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। साथ ही उन्होंने भारतीय समाज से अपील करते हुए कहा कि- अपने बच्चों को सिर्फ काम या व्यापार देकर मत मारो, उन्हें संस्कार देकर मरो। उन्होंने इंटरनेट की दुनिया को “बहुत ही घटिया और बहियात” बताते हुए बच्चों को इससे बचाने की जरूरत पर जोर दिया।

देश और समाज को लेकर कड़ी चेतावनी

साथ ही अपने बयान में उन्होंने कहा कि- भारत के जितने बड़े-बड़े लोग हैं, याद रखना जिस दिन तुम्हारे तिरंगे पर चांद आ जाएगा, उस दिन न तुम्हारी बेटियां बचेंगी, न तुम्हारी पत्नियां बचेंगी। सब कुछ बर्बाद कर देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *