टीकमगढ़। नगर में धर्म छिपाकर महिलाओं से दोस्ती और फिर शारीरिक, मानसिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने एक होटल से युवक को गिरफ्तार किया है, आरोप है कि हिंदू युवतियों और महिलाओं को झांसे में लेकर उनको अपना शिकार बनाता था। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामला दर्ज हैं।
जबकि मोबाइल जांच में मिले कई सबूत
पुलिस ने नगर की एक होटल में कुछ संगठनों की शिकायत पर अजमत खान नामक युवक को दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक निवासी बानपुर, जिला ललितपुर (उप्र) का निवासी है। जानकारी के अनुसार आरोपी खुद को हिंदू बताकर महिलाओं से दोस्ती करता और उनका शोषण करता था। बजरंग दल की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी का मोबाइल जब्त किया गया, जिसमें कई अश्लील फोटो-वीडियो मिले हैं। एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यूपी में पहले से केस दर्ज है। मामले की जांच जारी है।
हिंदू महिलाओं से दोस्ती कर शोषण का आरोपी टीकमगढ़ के होटल से गिरफ्तार


