दूसरे अंतरराष्ट्रीय टी-20 में मिली अफ्रीकी टीम से हार के बाद जीत पर टीम इंडिया का फोकस, ओपनर अभिषेक शर्मा पर रहेगी नजर

शेयर करे

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच में घरेलु सीरिज के दौरान भारत को मिली 51 रनों की करारी हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का फोकस अब तीसरे मैच को जीतने पर होगा। इस मैच में सबसे ज्यादा क्रिकेट प्रेमियों की नजर भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहेंगी। यदि उनका बल्ला कमाल दिखाने कमें कामयाब रहा तो वे एक रिकार्ड बना कर विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं।
5 मैंचों की इस सीरिज में अभी दोनों टीमों को 1-1 जीत मिली है। टीम इंडिया के धुरंधर ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला इन दोनों पारियों में अभी तक खामोश ही रहा है। उन्होंने पहले और दूसरे मैच में भी 17-17 रन बनाए और अपने फालोवर को निराश किया है। अब तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उनके पास इतिहास रचने का मौका होगा। उनके निशाने पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक महा रिकॉर्ड है। 14 दिसंबर को धर्मशाला में वह अगला मैच खेलने के लिए उतरेंगे। इस खूबसूरत ग्राउंड में वह अपनी क्षमताओं के अनुसार खेल दिखाकर रिकार्ड को तोड़ सकते हैं।
अभिषेक के निशाने पर कोहली का महारिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा तीसरे मुकाबले में यदि 82 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो अभिषेक शर्मा 20-20 में एक कैलेंडर ईयर में अपने देश की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक के लिए साल 2025 बेहद शानदार रहा है। उन्होंने कुल 37 इनिंग्स खली हैं और 1533 रन बनाए हैं। वहीं, किंग विराट कोहली ने साल 2016 में 29 टी-20 पारियों में 1614 रन बनाए थे। अभी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभिषेक को 82 रन और बनाने होंगे।
टी20 में भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा रन
2016- विराट कोहली 29 पारी, 1614 रन
2025-अभिषेक शर्मा 37 पारी, 1516 रन
2022 -सूर्यकमार यादव 41 पारी, 1503 रन
2023-सूर्यकुमार यादव 33 पारी, 1338 रन
टी20 में विश्व क्रिकेट के लिए एक साल में सबसे ज्यादा रन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टी-20 फॉर्मेट में 1 कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की बात की जाए, तो वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम सबसे ऊपर आता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने साल 2024 में 74 इनिंग्स में 2331 रन बनाए थे। इस रिकार्ड को तोड़ पाना भी किसी बल्लेबाज के लिए काफी कठिन काम होगा। वहीं, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम है, जिन्होंने साल 2021 में 45 पारियों में 2036 रन बनाए थे। क्रिस गेल ने साल 2015 में 1665 रन बल्ले से ठोके थे।