भोपाल। एक तरफ जहां केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलओं को सशक्त बनाने के लिए कई तरह प्रयोग कर रही हैं, वहीं देश और प्रदेश स्तर पर भी सामजिक संस्थाओं द्वारा इस ओर कार्यक्रम आयोजित कर नारी उत्थान में विशेष योगदान दिया जा रहा है। 13 और 14 दिसंबर को रिफ्रेशिंग भोपाल के द्वारा फोर सीज़न बैंक्वेट हॉल कोहेफिज़ा में दो दिवसीय एग्जिबीशन का आयोजन किया जा रहा हैं। इस एग्जिबीशन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। एग्जिबीशन में रोजमर्रा के जीवन यापन में उपयोग होने वाली वस्तुएं कम कीमत पर उपलब्ध रहेंगी, जिसमें मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेश के लगभग 80 से ज्यादा महिलओं द्वारा निर्मित सामानों के स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें ब्रांडेड कंपनियों से भी यहां पर स्टाल उपस्थित रहेंगे। इस दौरान 14 तारीख को बॉलीवुड सिंगरों के द्वारा सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी रंगीन बनाया जाएगा।
महिलाओं को सशक्त बनाने सामने आ रही सामाजिक संस्थाएं


