Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसिरोंज को नेशनल हाईवे से जोड़ने की मांग गडकरी तक पहुंची, अब...

सिरोंज को नेशनल हाईवे से जोड़ने की मांग गडकरी तक पहुंची, अब सिर्फ आश्वासन नहीं, विकास चाहिए

विदिशा: सिरोंज और लटेरी को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मांग एक बार फिर केंद्रीय स्तर तक पहुंची है। किसान नेता सुरेंद्र रघुवंशी ने महाराष्ट्र के नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विदिशा अंचल में घोषित दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण पुनः सिरोंज से कराने की मांग रखी।

दो राष्ट्रीय राजमार्गों से कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

रघुवंशी ने केंद्रीय मंत्री के सामने कहा कि सिरोंज विदिशा जिले की विकास से पिछड़ी तहसील बनकर रह गई है। यहां से गुजरने वाले दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों को घोषणा के अंतिम समय में सिरोंज से दूर कर दिया गया था। अब इस मामले को नए सिरे से केंद्रीय मंत्री के सामने रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इन मार्गों का सिरोंज और लटेरी से जुड़ना केवल एक शहर के विकास का विषय नहीं है। इससे क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं के लिए विकास के नए रास्ते खुल सकते हैं।

गंजबासौदा क्षेत्र को भी मिलेगा कनेक्टिविटी का लाभ

सुरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि सिरोंज-लटेरी को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने पर गंजबासौदा क्षेत्र का भी एक बड़ा हिस्सा इस कॉरिडोर से जुड़ सकेगा। इससे पूरा क्षेत्र व्यापार, कृषि और रोजगार की दृष्टि से मजबूत होगा। उन्होंने इस सड़क को सिरोंज को देश के प्रमुख मार्गों से जोड़ने वाली विकास की जीवनरेखा बताया।

रघुवंशी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विषय का परीक्षण कराने और आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इससे सिरोंज अंचल में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद बढ़ी है।

यह भी पढ़े : सागर शराब कांड: आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा पर एक और कार्रवाई, पत्थर क्रेशर की लीज निरस्त

‘सिर्फ आश्वासन नहीं, सिरोंज का विकास चाहिए’

रघुवंशी ने कहा कि राजनीतिक और वैचारिक भिन्नताओं से अलग सिरोंज के विकास के लिए फोरलेन सड़क और बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत है। उन्होंने कहा, अब सिर्फ आश्वासन नहीं, सिरोंज का विकास चाहिए। इसके लिए हम सबका संघर्ष जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन