नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी का सिलसिला जारी है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में सोने के दामों में करीब ₹5700 प्रति 10 ग्राम की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी ने नई ऊंचाइयां छूते हुए ₹2.5 लाख प्रति किलोग्राम का स्तर पार कर लिया। वैश्विक अनिश्चितताओं, औद्योगिक मांग और निवेशकों की भारी खरीदारी से दोनों कीमती धातुओं में बुल रन थमने का नाम नहीं ले रहा।
सोना-चांदी की कीमतें दिन -प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बनाते जा रही हैं। पिछले 5 दिनों में सोने के दाम करीब 5700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गए हैं। वहीं चांदी तो रॉकेट की तरह उड़ी है और कई जगहों पर 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई। शादी-ब्याह का सीजन है, लेकिन ज्वैलरी खरीदना अब जेब पर भारी पड़ रहा है।
क्यों इतनी तेजी आ रही है?
दुनिया भर में सोना $4500 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। चांदी की मांग सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बहुत बढ़ गई है, सप्लाई कम है।डॉलर कमजोर हुआ, दुनिया में तनाव है, इसलिए लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोना-चांदी खरीद रहे हैं।पूरे 2025 में सोना 65-70% और चांदी 150-175% तक महंगी हो चुकी है।
बड़े शहरों में आज के भाव (24 कैरेट, 10 ग्राम);
दिल्ली: ₹1,41,300 ,मुंबई: ₹1,41,000, चेन्नई: ₹1,41,600, बेंगलुरु: ₹1,41,000 के आसपास
एक्सपर्ट के अनुसार बाजार मेंं तेजी अभी कुछ दिन और चल सकती है। अगर दाम गिरें तो खरीदारी का अच्छा मौका मिल सकता है। लेकिन अभी तो ज्वैलरी खरीदारों की जेब खाली हो रही है।
Post Views: 106