भोपाल। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही एक दिवसीय क्रिकेट मैच की सीरीज का तीसरा मैच विशाखा पट्टनम में शनिवार को खेला जाएगा। तीसरे वनडे को जीतने के लिए दोनों टीमें एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी। भारत के सामने जहां गैंदबाजी सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। टीम के तेज गैंगदबाज अपना असर नहीं छोड़ पा रहे हैं, ऐसे में बल्लेबाज दबाव में आ जाते हैं। वहीं विपक्षी टीम का प्रर्दश पिछले मैच के दौरान उत्तम रहा और भारत द्वारा सेट किए गए 358 के लक्ष्य को भी आसानी से हासिल कर लिया गया। अब टीम के कोच गौतम गंभीर के सामने यह समस्या है कि गैंदबाजी को मजबूत किया जाए। खास तौर पर मिडिल और डैथ ओवरों में भारतीय गैंदबाज विपक्षी टीम पर अपना असर नहीं छोड़ पा रहे हैं।
विशाखा पट्टनम में बल्लेबाजों को पिच से मिलेगी मदद
विशाखा पट्नम की पिच हाईस्कोरिंग रही है। पिछले मैचों दोनों मैचों में भी रनों के पहाड़ खड़े हुए हैं, जहां पिछ गैंदबाजों के लिए मददगार थी। अब जब कि पिच से गैंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं मिलेगी तो बल्लेबाज अपना असर तीखा छोड़ पाएंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे वनडे में कोई विश्व रिकार्ड बन सकता है।
करो या मरो की है स्थिति
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबले 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। 3 मैचों इस सीरीज में दोनों टीम एक-एक की बराबरी पर खड़ी है। ऐसे में यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा। इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली के ऊपर टिकी हुई होंगी, क्योंकि पिछले 2 मैचों में बैक टू बैक सेंचुरी जड़ी है। वह अपने पुराने रंग में पूरी तरह से नजर आ रहे हैं। पिछले दोनों मुकाबले में उन्होंने यह साबित कर दिया है कि जब उनका बल्ला चलता है, तो दुनिया के किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे मुश्किल काम होता है। उनके सामने हर एक गेंदबाज छोटा नजर आता है।
विराट कोहली दोबारा बनाएंगे नया कीर्तिमान
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही विराट कोहली ने अपने फार्म में वापस आने का ऐलान कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीसरे वनडे मुकाबले में सिडनी में लाजवाब अर्धशतकीय पारी खेली थी और भारत को अंत तक खड़े रहकर मुकाबला भी जिताया था।


