Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeविदेशटोरंटो में दिन-दहाड़े हत्या, भारतीय-कनाडाई नागरिक की मौत

टोरंटो में दिन-दहाड़े हत्या, भारतीय-कनाडाई नागरिक की मौत

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो शहर में शनिवार को एक व्यस्त शॉपिंग सेंटर की पार्किंग भारतीय मूल के एक कनाडाई नागरिक को गोली मार दी गई। जिसके बाद घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन व्यक्ति ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। जानकारी अनुसार टोरंटो पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3:31 बजे हुई थी। रेक्सडेल बुलेवार्ड और हाईवे 27 के पास स्थित वुडबाइन शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस को घटनास्थल पर एक व्यक्ति गोली लगने से घायल अवस्था में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय चंदन कुमार राजा नंदकुमार के रूप में हुई है, जो ब्रैम्पटन के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, चंदन कुमार कर्नाटक के मूल निवासी थे और पेशे से आईटी प्रोफेशनल थे। यह घटना 2026 में टोरंटो की तीसरी हत्या मानी जा रही है, जिससे शहर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हमलावर वाहन के साथ फरार

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि – एक या अधिक संदिग्ध वारदात को अंजाम देने के बाद एक वाहन में बैठकर मौके से फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल के पास एक सफेद SUV देखी गई, जिसकी विंडशील्ड पर गोलियों के निशान थे और ड्राइवर साइड की खिड़की टूटी हुई थी। पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर यह मामला टारगेट किलिंग का माना जा रहा है। टोरंटो पुलिस के इंस्पेक्टर एरॉल वॉटसन ने कहा कि किसी शॉपिंग मॉल में इस तरह की गोलीबारी लोगों के लिए स्वाभाविक रूप से चिंता पैदा करती है।

पुलिस जुटा रही सबूत

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, चश्मदीदों के बयान और फॉरेंसिक सबूत खंगाल रही है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने हमलावर थे और कुल कितनी गोलियां चलाई गईं। दिन-दहाड़े शॉपिंग सेंटर जैसी सार्वजनिक जगह पर हुई इस गोलीबारी ने टोरंटो में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन