Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबालाघाट के कटंगी जमुनिया डेम से पानी का रिसाव, ग्रामीणों में भय

बालाघाट के कटंगी जमुनिया डेम से पानी का रिसाव, ग्रामीणों में भय

बालाघाट: कटंगी स्थित जमुनिया डैम से शनिवार को पानी का रिसाव शुरू हो गया। रविवार सुबह बांध से पानी रिसने की खबर तेजी से फैली। देखते ही देखते आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण डैम के पास जमा हो गए। रिसाव की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक, जमुनिया डैम में पिछले 24 घंटे से रिसाव हो रहा था। शनिवार को हल्का रिसाव शुरू हुआ था। लेकिन रविवार को बांध के निचले हिस्से से पानी तेजी से निकलते देखा गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में बांध टूटने की अफवाह फैल गई, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया।

स्थिति को देखते हुए विधायक गौरव सिंह पारधी और जिला पंचायत सभापति केसर बिसेन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर उन्हें शांत किया और प्रशासन से लगातार संपर्क में रहे।
सूचना मिलने पर एसडीएम, तहसीलदार, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री योगेन्द्र सिंह ठाकुर और थाना प्रभारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले रिसाव वाली जगह का निरीक्षण किया और स्थिति को काबू करने की कोशिशें शुरू कीं।

डेढ़ फीट तक पानी खाली करने के निर्देश

कार्यपालन यंत्री योगेन्द्र सिंह ठाकुर ने रिसाव को देखते हुए तुरंत डैम का जलस्तर कम करने का फैसला लिया।
उन्होंने नहर के गेट खोलकर करीब डेढ़ फीट तक पानी खाली करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विभाग के कर्मचारियों ने नहर के गेट खोल दिए और पानी निकालना शुरू कर दिया, ताकि बांध पर पानी का दबाव कम हो सके।

पहले भी टूट चुका डैम

जमुनिया डैम का इतिहास पहले से ही दहशत भरा रहा है। वर्ष 2002 में यह डैम फूट चुका है, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी। इसी कारण पुरानी घटना को याद कर ग्रामीणों में इस बार और अधिक दहशत देखी गई।हालांकि प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
फिलहाल जल संसाधन विभाग ने रिसाव स्थल पर तीन कर्मचारियों की 24 घंटे निगरानी के लिए ड्यूटी लगा दी है। जलस्तर कम होने के बाद ही बांध की पिचिंग खोलकर वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा।

ये भी पढ़े:‘हनुमान अंश’ की बड़ी सफलता के बाद विशाल चतुर्वेदी का नया दांव, अब ‘रामबोला’ में दिखेगी तुलसीदास की कहानी

सतर्क रहने की अपील की

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि बांध पूरी तरह सुरक्षित है।एसडीएम कटंगी विजय सिंह यादव ने बताया कि राजस्व विभाग और जल संसाधन विभाग की टीम को सीपेजकी स्थिति की मॉनिटरिंग के लिए तैनात कर दिया गया है। कर्मचारी, लगातार स्थिति स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन