भोपाल: मध्यप्रदेश में एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तृतीय और अंतिम चरण शुरू हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक विद्यार्थी 11 से 13 सितंबर तक ई-प्रवेश पोर्टल के जरिए ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन कर सकेंगे।
इस चरण में बीएड, एमएड, पीबीएड, बीएड-एमएड, बीएलएड, बीपीएड और एमपीएड सहित अन्य शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
15 सितंबर तक दस्तावेज सत्यापन
ऑनलाइन आवेदन के साथ दस्तावेजों का सत्यापन 11 से 15 सितंबर तक होगा। विभाग ने विद्यार्थियों से अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
16 को मेरिट, 17 सितंबर को सीट आवंटन
विभाग 16 सितंबर को मेरिट सूची जारी करेगा। इसके बाद 17 सितंबर को सीट आवंटन किया जाएगा। सीट मिलने के बाद विद्यार्थियों को 17 से 19 सितंबर तक संबंधित हेल्प सेंटर पर पहुंचकर मूल दस्तावेज और टीसी/माइग्रेशन प्रमाण-पत्र का भौतिक सत्यापन कराना होगा।
यह भी पढ़े : BRICS Summit 2026: भारत मंडपम से PM मोदी ने गिनाई भारत की ताकत, बोले- दुनिया से दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही इकोनॉमी
20 सितंबर तक फीस जमा
सीट आवंटन के बाद प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को आवंटित सीट की फीस भी तय समय-सीमा में जमा करनी होगी। अंतिम चरण होने के कारण आवेदन, दस्तावेज सत्यापन, सीट आवंटन और फीस जमा करने की सभी तारीखों का पालन करना जरूरी है।

