Monday, November 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
HomeUncategorizedशहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा पुलिस परिवार, शहीद...

शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा पुलिस परिवार, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

बालाघाट: कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि शुक्रवार को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पुलिस लाइन बालाघाट स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मलय जैन सहित जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्तव्य के पथ पर उनकी निर्भीकता, दृढ़ संकल्प और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पुलिस बल के लिए गौरवपूर्ण आदर्श है।

श्रद्धांजलि सभा में कहा गया कि पुलिस सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जनसेवा, साहस और त्याग का संकल्प है। शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा ने अपने सर्वोच्च बलिदान से इस संकल्प को गौरवान्वित किया। उनका जीवन और शौर्य पुलिस के प्रत्येक जवान को विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्य पथ पर अडिग रहने तथा जनसेवा के सर्वोच्च आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा देता रहेगा।

यह भी पढ़ें: एमपी में ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च तक सेवाएं खत्म करने की तैयारी

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस अपने अमर शहीदों के बलिदान, त्याग एवं समर्पण को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण करती है। शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की स्मृतियां, उनके आदर्श एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी निष्ठा सदैव पुलिस बल और समाज के लिए प्रेरणापुंज बनी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन